उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

मुख्य सचिव ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष Narendra Jeet Singh Bindra ने सचिवालय में मुख्य सचिव Anand Bardhan से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भेंट के दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी, सफर से पहले जान लें डायवर्जन प्लान

मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे यात्रा के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करें। इस निर्णय से श्रद्धालु और हेमकुंड साहिब के भक्त उत्साहित हैं और आगामी यात्रा की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण और स्वास्थ्य को राहत, ट्रेंचिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक निस्तारण होगा शुरू