उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

गांधी पार्क में चला वृहद स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चे बने निगम के ब्रांड एंबेसडर….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम रुद्रपुर द्वारा गांधी पार्क परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर और नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर की। इसके बाद बच्चों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने पार्क में फैले कूड़े-कचरे को हटाया और महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ कर चमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी, दो घंटे में लापता नाबालिग को खोज लाई पुलिस

इस मौके पर महापौर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अभियान में शामिल हुए स्कूली बच्चों को नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच ने स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाया है और आज उनकी प्रेरणा से गांधी पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छता और विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि अब बच्चों को निगम की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाकर जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। इन बच्चों को आगामी 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें निगम की ओर से आईडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता ही स्वस्थ और खुशहाल समाज की कुंजी है। अभियान में उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल, कई वार्ड पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता