उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में छिड़ा खुनी खेल पढ़े पूरा मामला…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-जमीन के विवाद को लेकर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

यह भी पढ़ें 👉  सीएम दौरे से पहले हल्द्वानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी सुरक्षा कमर….

पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार सुबह राजेंद्र सिंह अपना खेत जोत रहा था. इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह अपने लोगों (रेशमा कौर, धन सिंह, सुरजीत सिंह और सुरेंद्र कौर) के साथ खेत पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध करने लगा. हंगामा होते राजेंद्र सिंह के पक्ष के लोग (सुख चैन सिंह, रोहित, मंजीत सिंह, अमन सिंह, विक्रम सिंह और करन सिंह) भी मौके पर पहुंच गए

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में डबल हादसा, दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल….

पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है राजेंद्र सिंह के लोगों द्वारा उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया. यही नहीं, उनके ऊपर फायर भी झोंकी गई. इस दौरान एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से 6 लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  8.92 करोड़ की परियोजना पर सख्ती, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *