उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सरकारी योजनाओं के साथ प्रशिक्षण, महिलाओं को मिलेगा दोहरा लाभ….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, हल्द्वानी द्वारा 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गौलापार स्थित आरसेटी परिसर में किया गया। यह प्रशिक्षण 8 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 35 दिनों तक चलेगा, जिसमें जिले की 35 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह रैना, महाप्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक दीपक चंद्र भट्ट, सफल उद्यमी पवन सिंह मेहरा, आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट और मास्टर ट्रेनर रविता पाल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डौनपरेवा में शहीद को नमन, जनता की समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय; 95 करोड़ की सड़क योजना के साथ तत्काल गड्ढामुक्ति के निर्देश

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को पूरी लगन और अनुशासन के साथ पूरा करने की प्रेरणा दी और कहा कि इस कौशल के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। साथ ही बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को लक्ष्य निर्धारित करने, आय-व्यय का सही रिकॉर्ड रखने और व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्योग से जुड़े लाइसेंस और सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

आरसेटी संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संस्थान द्वारा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हर बूथ पर सक्रिय होगी भाजपा की टीम, जिला कार्य योजना बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ता सत्यापन पर हुआ मंथन