उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

खेल सामग्री, हॉस्टल और कन्वेंस सुविधा पर छात्रों ने रखी मांगें….

ख़बर शेयर करें -

सितारगंजऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सितारगंज में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेशभर के आईटीआई छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने बताया कि यह उनका “चतुर्थ कौशल संवाद” कार्यक्रम है। इससे पूर्व तीन बार भी इस प्रकार का संवाद आयोजित किया जा चुका है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले संवादों के बाद कई आवश्यक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें प्रशिक्षण में काफी सहूलियत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ी हुई पेंशन जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन......

संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खेल सामग्री, ड्रेस, आवागमन के लिए कन्वेंस सुविधा, हॉस्टल व्यवस्था और कैंटीन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। विद्यार्थियों ने बताया कि पूर्व में दी गई सुविधाओं से लाभ तो हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ मूलभूत समस्याएं शेष हैं, जिनका समाधान आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि छात्र-छात्राओं की सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा, ताकि आईटीआई में अध्ययनरत युवाओं को बेहतर वातावरण और संसाधन मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ पुलिस की बड़ी सफलता, 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार….

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और सरकार के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर कौशल विकास की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नकल पर सख्ती: परीक्षा केंद्रों के आसपास जमावड़ा और मोबाइल पर प्रतिबंध….