उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

सी एम पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का स्वयं संज्ञान ले रहे एसएसपी उधमसिंहनगर……..

ख़बर शेयर करें -

शिकायतकर्ताओं से फोन पर स्वयं वार्ता कर किया त्वरित निस्तारण…….

उधमसिंहनगर-माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ0 मंजूनाथ टी सी महोदय द्वारा सी एम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समय से त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर पुलिस सख्त, हल्द्वानी में पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

 

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉक्टर मंजूनाथ टी सी महोदय द्वारा सी एम पोर्टल के 10 शिकायतकर्ताओं को स्वयं फोन पर वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना व समस्या के निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।