उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

सड़क पर मवेशी बना हादसे की वजह, कार खड्डे में पलटी – युवक ने तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर – बन्नाखेड़ा-बल्ली के निकट शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के रूप में विकसित हो मोहान-चौखुटिया सड़क: सांसद अजय भट्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव जोगीपुरा निवासी आकाश कांबोज (32) शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कार से जा रहा था। इसी दौरान बन्नाखेड़ा-बल्ली के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड्डे में पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  बाईपास निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत, समयसीमा और गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री धामी का जोर

हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।