उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

अंधड़ ने छीनी जिंदगी! विशाल पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – कोटद्वार-भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार पर रखें नियंत्रण, आपकी सतर्कता बचा सकती है जान: एसएसपी नैनीताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह और किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह शुक्रवार सुबह जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज अंधड़ आया और दुकान के समीप खड़ा विशाल पेड़ दोनों के ऊपर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  छई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना, प्रशासन और SDRF अलर्ट

पेड़ की चपेट में आने से विक्रम उर्फ खटमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।