उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

एसएसपी उधम सिंह नगर ने वीडियो कॉल के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं…

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टि सि महोदय ने  पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। जिससे कि कर्मचारी अपनी समस्याओं को महोदय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रख सकें जिससे उनका समय व आने जाने में होने वाली परेशानियां ना हो सके व उनको अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु इधर उधर न भटकना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्तों के साथ फोटो खींचने गया किशोर नदी में बहा, एसडीआरएफ जुटी तलाश में

 

इसी क्रम में महोदय द्वारापुलिस कर्मियों की समस्याओं को वीडियो कॉल के माध्यम से सुना। पुलिस कर्मचारियों द्वारा विभिन्न शाखाओं से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। महोदय द्वारा कर्मचारी गणों की समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु आदेशित किया गया। आज कुल 05 पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी समस्या को महोदय के समक्ष रखा गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा शिविर: 178 लोगों ने लिया हिस्सा, महिलाओं को महालक्ष्मी किट और किसानों को चारा किट

महोदय ने सभी की समस्याओं का निस्तारण किया। यह प्रथम मौका था जब कर्मचारी गणों द्वारा द्वारा अपनी समस्याओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महोदय के समक्ष रखा गया। इससे कर्मचारी गणों का समय व आने जाने में लगने वाला खर्चा नहीं हुआ व उनके द्वारा आज ही दिए गए प्रार्थना पत्र पर महोदय द्वारा सुनवाई कर संबंधित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा की गई इस पहल से कर्मचारी गणों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।