उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्टेट टॉपर सहित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डीपीएस में आयोजित हुआ विशेष समारोह

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित “आरंभ – यूनिटी इन डाइवर्सिटी : ए मल्टीलिंगुअल जर्नी थ्रू इंडिया” कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 20 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल क्षितिज आर्यमाने रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण को सफलता का आधार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, टेलर की दुकान से मिली भारी मात्रा में चरस

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा ESM स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं। 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये, 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये तथा 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंश को 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। वहीं जिज्ञासा भट्ट और निशिका पपनै को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सूखे जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन, नैनीताल में सारा योजनाओं की समीक्षा

कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, ओडिशा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और बहुभाषीय प्रस्तुतियों के माध्यम से “एकता में विविधता” का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों पर मुख्यमंत्री को गर्व, स्टेट टॉपर अरीना को दी शुभकामनाएं

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएँ विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।