उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड की बेटियों पर मुख्यमंत्री को गर्व, स्टेट टॉपर अरीना को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अरीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  हज-2027 के चयनित यात्रियों की बढ़ी जिम्मेदारी, समय पर जमा करने होंगे सभी कागजात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की सफलता पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अरीना की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें 👉  वेतन का इंतजार खत्म हुआ तो नई मुसीबत सामने आई, चेक पर 2029 की तारीख

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां लगातार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

अरीना रघुवंशी की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विभिन्न स्तरों पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग का खर्च खत्म, घर बैठे तैयारी शुरू; सीएम धामी आज लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना