उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

सोशल मीडिया की लड़ाई सड़क पर पहुंची, दोनों व्लॉगर पहुंचीं हवालात…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीनैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार में आपसी विवाद के बाद सार्वजनिक रूप से भिड़ने वालीं दो महिला व्लॉगरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों को पूरी रात हवालात में रखा गया और करीब 23 घंटे बाद शांतिभंग के आरोप में चालान कर जमानत पर रिहा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा के बीच की गई कार्रवाई….

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम चौपाटी बाजार में व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान दोनों ने मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लेकर कोतवाली लाया, जहां उन्हें पूरी रात महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में हवालात में रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, एयर फोर्स से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र की महिलाओं को सम्मान......

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम दोनों का शांतिभंग में चालान कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। उन्हें भविष्य में ऐसी घटना दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि बीच सड़क पर अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है और घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  इंडिया कैप्टन्स का जीत से आगाज, मुंबई स्पार्टन्स को 23 रन से हराया….