उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर जिला अस्पताल में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिला अस्पताल रुद्रपुर में 14 वर्ष की आयु की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकारी अस्पताल में यह वैक्सीन पूरी तरह निशुल्क लगाई जा रही है, ताकि बच्चियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा स्मैक तस्कर

जिला अस्पताल में तैनात एएनएम दीपा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव संभव हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण कराने को प्रशासन की तैयारी पूरी, 100 मीटर दायरे में रोक

उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर कुछ लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह गलत हैं। यह वैक्सीन सुरक्षित है और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार लगाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों और जनपद उधम सिंह नगर के लोगों से अपील की है कि वे इस वैक्सीनेशन अभियान का लाभ उठाएं और अपनी बच्चियों को समय पर टीका लगवाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नीट की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने दी जान,कमरे से मिला सुसाइड नोट