उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग चार वर्षों से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के अनुसार, 28 मई 2023 को खताड़ी रामनगर निवासी शकील ने थाना रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। इस आधार पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 213/23, धारा 147/323/504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  “धरोहर 2026 में दिखी बंगाल की जीवंत झलक, छात्रों ने बिखेरी संस्कृति की छटा”

घटना के बाद से ही आरोपी मौ० अनस पुत्र मौ० अतीक, निवासी मोती मस्जिद के पास, खताड़ी रामनगर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था।

पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में 3 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजकुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने दुदुली सड़क दुर्घटना में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल