उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा पुलिस ने किया परचून दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार, नकदी बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

मामले के अनुसार, 3 मई 2026 को जवाहर नगर निवासी अकरम ने पुलिस को सूचना दी कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनकी परचून की दुकान का शटर खोलकर गल्ले से करीब 10,500 रुपये नकद और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 77/26, धारा 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  क्रेन की चपेट में बाइक सवार सेल्समैन की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी नसरुद्दीन उर्फ नसरू (22 वर्ष), निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को 4 मई 2026 को गोला पार्किंग क्षेत्र, चिराग अली शाह मजार के पीछे से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खुलासा: 5 करोड़ के घोटाले में 64 लाख सरेंडर

आरोपी के पास से चोरी के 9,500 रुपये नकद, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन राज्यों में जीत पर बोले अजय भट्ट—देश विकास के नए दौर में

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगबीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक भीम कुमार, कांस्टेबल महबूब अली और सुनील कुमार शामिल रहे।