उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

काशीपुर में सबसे पुरानी पायते वाली रामलीला का बीती रात्रि विधिविधान के साथ हुआ शुभारंभ…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(अब्दुल मलिक) काशीपुर में सबसे पुरानी पायते वाली रामलीला का बीती रात्रि विधिविधान के साथ शुभारंभ हो गया। रामलीला का शुभारंभ स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। आपको बताते चलें कि काशीपुर की सबसे पुरानी रामलीला रामनगर रोड स्थित पायते वाली रामलीला पिछले 115 वर्षों से होती आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस में सख्ती के बाद फेरबदल, थानों में बदली कमान.....

 

पिछले काफी वर्षों से लगातार हो रही रामलीला का बीते 2 वर्षों से कोरोना के चलते मंचन नहीं हो पाया था। इस वर्ष की रामलीला मंचन का शुभारंभ बीती देर रात्रि दीप प्रज्वलन और फीता काटने के साथ हुआ। रामलीला का शुभारंभ काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह का मंचन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े हत्या, मूकदर्शक बना सिस्टम और खामोश होती गई गुंजन......

 

रामलीला का विधिवत शुभारंभ इस मौके पर पंडित रविंद्र नगर ने महेश आनंद शास्त्री ने पूजा-अर्चना के साथ कराया। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि पिछले 115 सालों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है जिसे देखने के लिए काशीपुर के आसपास के लोग आते हैं। इस बार रामलीला का मंचन पद्म विभूषण से सम्मानित रामस्वरूप शर्मा के पौत्र राम बल्लभ के साथी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वीआईपी मूवमेंट, तीन दिग्गज नेता राज्य दौरे पर….

इसका समापन दशहरे वाले दिन रावण दहन के साथ होगा। इस दौरान गगन कम्बोज, इंदुमान, सर्वेश शर्मा, सुशील कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शरद अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मुकेश कुमार, राजेंद्र माहेश्वरी, विकास शर्मा खुटटू, अकाश गर्ग, अंशु अग्रवाल आदि कमेटी के लोग उपस्थित रहे।