उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती, बिंदुखत्ता में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 76 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की नई पहल, अब एडमिट कार्ड बताएगा परीक्षा केंद्र का रास्ता

इसी क्रम में 06 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी एवं पुलिस टीम ने खुरिया खत्ता नंबर-08, बिंदुखत्ता क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान हीरा सिंह मेहरा पुत्र मोती सिंह, निवासी खुरिया खत्ता नंबर-08, बिंदुखत्ता, लालकुआं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक के कट्टे से 76 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या-105/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार से स्वरोजगार तक हर योजना एक मंच पर, सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ा जनसैलाब

बरामदगी

  • 76 पाउच अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
  • कांस्टेबल दयाल नाथ

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में लगे 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश