उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पुलिस ने किया बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-कोतवाली क्षेत्र में लम्बे समय से बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन नाबालिगों सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात बाइकें बरामद की। पुलिस पकड़े गये आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। रविवार को कोतवाली में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के राज्यसभा पहुंचने पर अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास को लेकर जताया विश्वास

 

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र मैं एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट्टा मार के फरार हो गए थे। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिस टीमें बना कर छानबीन में लगाया गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर कथित धमकी का वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसएसपी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। गदरपुर रोड पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस को शक होने पर दोनों को पकड़ लिया। जब पूछताछ की गई तो दोनों ने तीन नाबालिग साथियों के साथ

 

यह भी पढ़ें 👉  5.10 लाख की मदद से लेकर महालक्ष्मी किट तक, रामनगर शिविर में पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया तीनो नाबालिग रुद्रपुर क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी सोने की चेन के अलावा निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें भी बरामद की गयी। खुलासे के दौरान सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर उपस्थित रहे।