उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

 फिल्म पठान का किया गया विरोध,वक्ताओं ने सिनेमा घरों में तोड़फोड़ की दी चेतावनी…

ख़बर शेयर करें -

पठान फिल्म की बॉयकॉट को लेकर फूंका पुतला,चेहरों पर कालिख पोतकर किया विरोध प्रकट…

काशीपुर-(अब्दुल मलिक) काशीपुर में शनिवार को फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान की आगामी 23 दिसम्बर को देशभर में रिलीज होने वाली फ़िल्म पठान को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने बॉयकॉट का आह्वान करते हुए शाहरुख खान का पुतला दहन किया। इस दौरान फ़िल्म के पोस्टर पर दर्शाए गए फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण आदि के चेहरों पर कालिख पोतकर विरोध प्रकट किया। काशीपुर में  महाराणा प्रताप चौक पर हिंदू राष्ट्र शक्ति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के नाम पर महिला की मौत का आरोप, नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार

 

इस दौरान आगामी 23 दिसंबर को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रिलीज होने वाली फिल्म पठान का विरोध किया गया तथा देश भर के हिंदुओं से इस फिल्म के बॉयकॉट करने की अपील की। इस दौरान मौके पर मौजूद हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों की संख्या में लोगों ने शाहरुख खान के पुतले पर जूते मारते हुए उसका पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि फिल्म में दीपिका पादुकोण को भगवा रंग के कपड़े पहनाकर उसे बेशर्म रंग कहकर सनातन धर्म का अपमान किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाएं, सैकड़ों लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

वक्ताओं ने फिल्म को वैन करने की मांग करते हुए काशीपुर में स्थित सनसिटी सिनेमा हॉल एसआरएस सिनेमा के संचालकों से इस फिल्म को अपने सिनेमाघरों में प्रदर्शन न करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस फिल्म का प्रदर्शन इन दोनों सिनेमाघरों में किया गया तो हिंदूवादी संगठनों के द्वारा फिल्म से संबंधित पोस्टर को फाड़ दिया जाएगा तथा सिनेमा घरों में तोड़फोड़ कर दी जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सिनेमाघरों के संचालकों की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जज फार्म में पेयजल संकट पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, पाइपलाइनों की जांच की मांग