उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

इलाज के नाम पर महिला की मौत का आरोप, नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान, निवासी गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 को टाउन धानमिल, हल्द्वानी निवासी राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 3 अक्टूबर को नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज करने के नाम पर उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा (23) का इलाज किया जा रहा था, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर ध्रुव रौतेला ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 338/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम

मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम, टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा

एसएसपी के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार पतारसी-सुरागरसी और संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई शुरू की।

दुकान के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही तलाश के दौरान आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना टेबल पर विवाद, मतपत्र फाड़ने के आरोप के बाद नैनीताल रोड पर हंगामा

इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में:

  • उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर
  • हेड कांस्टेबल मनोज कुमार
  • कांस्टेबल ललित गोस्वामी