उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

ग्रामीणों की मांग पर 9.37 करोड़ स्वीकृत, अब चाफी-धारी मार्ग का हो रहा कायाकल्प

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लंबे समय से बदहाल पड़े चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को निर्धारित समय में जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डामरीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो।

लंबे समय से खराब थी सड़क, ग्रामीणों ने उठाई थी मांग

चाफी से पदमपुरी-धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखी थी। जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भवती महिलाओं को पोषण किट, बच्चों का अन्नप्राशन - मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

इसके बाद सड़क के डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई। अब मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसका मंत्री कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  मतीन सिद्दीकी का रुद्रपुर में स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा हो काम

निरीक्षण के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डामरीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिल सके।

मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने को भी कहा।

क्षतिग्रस्त सड़कों का लगातार किया जा रहा डामरीकरण

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर डामरीकरण और सड़क सुधार का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखंड में लगेंगे दो वित्तीय समावेशन मेले, सहकारिता मंत्री ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें ग्रामीणों की जीवनरेखा हैं। सड़कें बेहतर होने से ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में जनता की समस्याओं का समाधान हो, इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।