उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन: शटल सेवा, सघन चेकिंग और हाईटेक निगरानी….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – आगामी 31 दिसंबर और नववर्ष के जश्न को सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा, यातायात और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यात्रियों और सैलानियों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा को सौंपी गई है, जबकि ड्रोन के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए एसपी संचार रेवाधर मठपाल को निर्देशित किया गया है। ‘तीसरी आंख’ से शहर के हर कोने पर नजर रखी जा रही है, ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  24 फरवरी की सुनवाई से पहले पुलिस सतर्क, बनभूलपुरा में बढ़ी निगरानी,…..

यातायात दबाव को देखते हुए नारायण नगर, रूसी-1, रूसी-2 और मस्जिद तिराहा से शटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं। सभी पार्किंग स्थलों और बैरियरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जनपद की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जा सके।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पर्यटक जब नैनीताल से लौटें तो अपने साथ सुरक्षित और सुखद यात्रा की यादें लेकर जाएं, लेकिन जश्न की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस में महिला दोषी, छह माह की सजा और 2.65 लाख का जुर्माना......

कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। पुलिस बल लगातार तैनात रहकर श्रद्धालुओं को सुचारू दर्शन करा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए गए हैं। नैनीताल पुलिस का उद्देश्य है कि नववर्ष का उत्सव पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बने।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में डंपर की बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार….