उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल_बाघ के हमले से गई युवक की जान, पहाड़ में फिर बढ़ा वन्यजीवों का खतरा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – तल्लीताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योलीकोट के ग्राम भद्युनी में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भद्युनी निवासी 32 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंदर सिंह बिष्ट को 23 अप्रैल की रात बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दर्दनाक हादसा, ऑटो-कार टक्कर में महिला की मौत….

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी मोर्चरी पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर उपेक्षा का आरोप….  

एसएसपी नैनीताल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में गश्त और सतर्कता बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नशा मुक्त समाज की पहल, पुलिस ने कैंपस में चलाया अभियान….