उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान तेज, नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

भवाली – जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत भवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत भवाली पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा सीओ अंकित थपलियाल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा और पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी पाई गई, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन, चेकिंग और फ्रिस्किंग के निर्देश

पुलिस द्वारा भवाली क्षेत्र से होकर कुमाऊं के अन्य जिलों की ओर जाने वाले वाहनों की भी सघन जांच की गई।

नैनीताल पुलिस ने बताया कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों, होटल, ढाबों और प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय दौरे पर 12-13 जून को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, IMA परेड में होंगीं मुख्य अतिथि