उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की सीख ऑनलाइन ठगी और साइबर बुलिंग से बचाव के बताए तरीके….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में कोतवाली मल्लीताल के पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्रांतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खुर्पाताल में छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा व साइबर बुलिंग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नकल पर सख्ती: परीक्षा केंद्रों के आसपास जमावड़ा और मोबाइल पर प्रतिबंध….

छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर अपराध की शिकायत वे 1930 हेल्पलाइन या  http://www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर दर्ज कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन में लाओ तेजी, वरना होगी कार्रवाई: सड़क निर्माण पर डीएम की चेतावनी….

साथ ही, पुलिस टीम ने स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध युवकों या अराजक तत्वों की गतिविधियों की जांच भी की गई। नैनीताल पुलिस द्वारा छात्राओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा व साइबर जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि हर छात्रा सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।