उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

घोड़ाखाल में तैयार हो रहे भविष्य के लीडर, एनसीसी शिविर में बहुआयामी प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें -

घोड़ाखाल – सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन सैन्य, तकनीकी, साहसिक और खेल गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का संचालन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के नेतृत्व में किया जा रहा है।

दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) एवं ड्रिल अभ्यास के साथ हुई। इसके बाद कैडेटों को हथियारों के साथ ड्रिल तथा .315 राइफल से फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को हथियार संचालन, अनुशासन और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में सजी महिला उत्पादों की प्रदर्शनी, राज्यपाल ने किया अवलोकन

शिविर में एनडीआरएफ विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में उपयोग होने वाले माउंटेन इक्विपमेंट एवं उनके सुरक्षित प्रयोग के बारे में भी कैडेटों को प्रशिक्षित किया गया।

आधुनिक तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से पीआई स्टाफ द्वारा ड्रोन संचालन एवं उसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी गई। कैडेटों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे उनमें तकनीकी ज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि विकसित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनीं एकल महिलाएं, पशुपालन और उद्योग से बढ़ाई आय

खेल गतिविधियों के अंतर्गत कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भागीदारी की।

कार्यक्रम में कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत से आए मुख्य अतिथि सूबेदार दलवीर पौड़ी, बॉक्सिंग कोच ने कैडेटों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे इंतजार के बाद मिला मालिकाना हक, महिला ने कुमाऊं आयुक्त का जताया आभार

उन्होंने कैडेटों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए खेल भावना को अपनाने का संदेश दिया।