उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

अतिक्रमण के मामले पर सांसद व विधायक ने कही यह बात………

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर-रीड जाफरपुर दिनेशपुर गूलरभोज मार्ग पर अतिक्रमण के मामले पर नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद व केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि चाहे सरकारी व किसी भी भूमि पर लोग अपना निवास बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनका किसी भी प्रकार से अतिक्रमण पर डरने की आवश्यकता नहीं है वहां भारतीय नागरिक है उन्हें किसी भी हाल में किसी भी प्रकार से उजाड़ने नहीं दिया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल की छात्राओं को मिला करियर गाइडेंस, CLAT-NEET-JEE समेत परीक्षाओं की जानकारी

 

जिनको अतिक्रमण के नाम पर नोटिस मिला है उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है वही गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने कहा है कि जाफरपुर दिनेशपुर गूलरभोज मार्ग पर सुंदरीकरण के लिए बजट तैयार किया जा रहा है बजट आने के बाद बहुत जल्द व्यापारियों से वार्ता की गई है अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर मीडिया सेंटर का प्रस्ताव

 

इधर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि उनके पास अतिक्रमण संबंधित अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है आपको बता दें इस तरह की बयानबाजी के चलते क्षेत्र के लोग दहशत में हैं