उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर  पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सबकी मेहनत से यह सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। इस सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। इसी जोश से पार्टी आगामी चुनावों में जीत का परचम लहरायेगी।

 

प्रेस को जारी बयान में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्ग दर्शन में जिला कांग्रेस,महानगर कांग्रेस  के पदाधकारियों सहित वार्ड अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनयूएसआई सहित सभी फंटल संगठनों ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। रूद्रपुर के चालीस वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में हिस्सा लेकर सम्मेलन को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, एडीएम पंकज उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं

 

इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। जिले में पहली बार पार्टी का इतना बड़ा सम्मेलन हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस सम्मेलन को अब तक आयोजित हुए जिला सम्मेलनों में सबसे प्रमुख बताया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीद से अधिक भीड़ जुटने से जहां वरिष्ठ नेता गदगद नजर आए वहीं इस सम्मेलन की सफलता ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का भी काम किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में जनकल्याण शिविर बना समाधान का मंच, विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

यह सम्मेलन निश्चित रूप से आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव में का कांग्रेस का परचम लहराने में अहम भूमिका निभायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में जो उत्साह दिखा है उससे यह आभास हो रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव के साथ साथ निकाय चुनाव में भी जिले में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेदों को समाप्त कर दिया गया है,

यह भी पढ़ें 👉  बाल सुरक्षा को लेकर आयोग गंभीर, विभागों को समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

कार्यकर्ता एकजुट हैं। अब पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ता अब बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जुटेंगे। रूद्रपुर के चालीस वार्डों में  कमेटियां पहले ही गठित हो चुकी थी अब इन भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करेंगे।