उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कृषि, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा, जिला योजना में शामिल होंगे प्रमुख प्रस्ताव….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिला योजना वर्ष 2026-27 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। ललित मोहन रयाल ने कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के प्रस्ताव ऐसे तैयार किए जाएं, जिनसे सीधे आम जनता को लाभ पहुंचे और धन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव बनाते समय क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, स्वरोजगार योजनाओं, अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से कृषि, उद्यान, मत्स्य, दुग्ध विकास और पशुपालन जैसे क्षेत्रों को योजना में शामिल कर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी_आंगनबाड़ी केंद्र बंद,लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रही सरकारी योजनाएं

उन्होंने कहा कि योजनाओं में क्लस्टर अप्रोच अपनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर समन्वय किया जाए, जिससे छोटे किसानों, भूमिहीनों और ग्रामीण उद्यमियों को अधिक लाभ मिल सके।

गर्मी के मौसम में ट्यूबवेल खराब होने की समस्या को देखते हुए उनकी मरम्मत और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था को भी प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यटन स्थलों के विकास और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग जैसी योजनाओं को भी शामिल करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  फायर सर्विस का अभियान शुरू, 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा सुरक्षा सप्ताह….

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष के अधूरे कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर उनकी प्राथमिकताओं को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विकास योजनाओं की पड़ताल, सीएम धामी बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं….