उत्तराखण्ड सितारगंज

सितारगंज में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने  निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा….

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने सितारगंज में सिडकुल रोड, नकूलिया  चौराहा व बिज्टी चौराहा का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़े होने पर नराजगी व्यक्त करते हुये अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका को सख्त निर्देश दिये कि कूड़े को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ड्राइविंग और वारंटियों पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, चालक पर केस दर्ज; ऑपरेशन प्रहार में एक गिरफ्तार

 

 

 

 

यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर ईधर-उधर कूड़ा डालता है तो उसके खिलाफ प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के नियमो के अनुसार चलान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो बना हुड़दंगियों की मुसीबत, SSP के निर्देश पर पुलिस ने कसा शिकंजा

 

 

इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये। उन्होने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन निरन्तर किया जाये व यूजर चार्ज भी लिया जाये।

 

 

 

 

बिज्टी चौराहे पर ई रिक्शा इधर उधर सड़क पर खड़े होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों के निर्देश कि ई रिक्शा वालो को सड़क व चौराहों पर अनावस्यक न खड़ा होने दे। इस इवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, ईओ नगर पालिका  आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण में चोरगलिया पुलिस की बड़ी पहल, 88 मामलों से जुड़े माल का हुआ निस्तारण