उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

पंतनगर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया पिता ने नाबालिक बेटियो से किया दुष्कर्म….

ख़बर शेयर करें -

14 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, रिश्तों को किया शर्मसार….

रुद्रपुर –देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। जहा एक कलयुगी पिता ने अपनी दो नाबालिक बेटियो को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिन पूर्व आरोपी द्वारा अपने 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस को सौंपी तहरीर में पंतनगर निवासी एक महिला ने बताया की वह और उसका पति पंतनगर में ठेका मजदूरी करते है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी की डिक्की में शराब लेकर बेच रहा था युवक, पुलिस ने पीछा कर घर से दबोचा; 65 क्वार्टर बरामद

 

तीन दिन पूर्व वह काम पर गई थी घर पर उसकी छोटी बेटी थी शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी ने बताया की उसके पिता द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां ने बताया की नवंबर माह में वह किच्छा रिश्तेदारी में गई हुई थी इस दौरान आरोपी पति ने बड़ी बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बारावफात-रक्षाबंधन, पुलिस ने पीस कमेटी संग की बैठक,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

उस वक्त लोक लाज की वजह से वह चुप रही लेकिन अब छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने पर वह थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती, कालाढूंगी बाजार में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ जांच; तीन खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे