उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

भीमताल में धोखाधड़ी का मामला गरमाया, मंत्री ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश….

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – क्षेत्र में युवतियों के साथ पहचान छुपाकर धोखाधड़ी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि भीमताल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क करने और उन्हें विवाह का झूठा झांसा देकर धोखा देने की शिकायत सामने आई है, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक तस्कर गिरफ्तार….

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पीड़िताओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़िताओं को न्याय दिलाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने मंत्री को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे की मौत….