उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में नाबालिग के साथ संगीन अपराध, पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दो युवकों पर 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को कार में बैठाकर हैड़ाखान मार्ग ले गए और उसे शराब पिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर समेत 7 स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत, जनता को मिलेगा तुरंत न्याय….

पुलिस ने इस घटना के बाद अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता दसवीं की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में वाहन चलाने पर काठगोदाम पुलिस का एक्शन, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार….

पुलिस ने आरोपीयों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी अपराध के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नाबालिगों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवर्तन इकाइयों की सख्ती से बढ़ा राजस्व, लक्ष्य के करीब पहुंचा राज्य कर विभाग….