उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कुमाऊं कमिश्नर की कार्यवाही से बनभूलपुरा में अवैध निर्माण करने वालों के खड़े हुए रोंगटे……..

ख़बर शेयर करें -

बनभूलपुरा में अवैध निर्माण करने वालों पर चला कुमाऊं कमिश्नर का चाबुक……

हल्द्वानी-विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एंड कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा अवैध निर्माण पर सख्त रवैया अपनाए जाने के बाद उनके द्वारा सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ जो कार्यवाही की गई उससे बनभूलपुरा में अवैध निर्माण करने वालों के रोंगटे खड़े हो गए लगातार कार्यवाही कर कुमाऊं कमिश्नर अवैध निर्माण पर अपना चाबुक चलाए हुए हैं. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के छापे में मिली भारी अनियमितताओं के बाद जहां कमिश्नर ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 और 12 में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए, तो वहीं दूसरी तरफ अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए । जिसके चलते अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक उत्सव में मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह और उमंग….

 

हल्द्वानी नगर निगम ने बनभूलपुरा में अवैध निर्माण करने वाले तथा प्राधिकरण ने नैनीताल में अवैध निर्माण के मामले में कुल तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। बनभूलपुरा मामले में अवैध निर्माण को तोड़ने गई टीम के खिलाफ सरकारी कार्य में रुकावट तथा मारपीट और अभद्रता के मामले में कई नामजद सहित 200 लोगों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वही नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण का क्रम जारी है

 

यह भी पढ़ें 👉  जनसहयोग से बनेगा स्वच्छ हरिद्वार: जिलाधिकारी की अपील….

लेकिन नगर निगम और विकास प्राधिकरण नजूल की भूमि को चिन्हित कर उसे अतिक्रमणकारियों के कब्जे से हटाने में लापरवाही बरत रही है जिसकी वजह से लोग सरकारी जगह पर बिल्डिंग खड़ी कर दे रहे हैं. तीन नामजद लोगों के अलावा 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है जिसके बाद अब कार्रवाई होनी तय है अवैध निर्माण करने के बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी मशीनरी के साथ तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नए भवन निर्माण नियमों से भवनों को बनाया जाएगा भूकंप प्रतिरोधी….