उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

ओबीसी मोर्चा की ज़िला कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन…..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक रूप से सृजित काशीपुर ज़िले की एकदिवसीय ज़िला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने शिरकत की। काशीपुर में जसपुर खुर्द स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित भाजपा के संगठनात्मक रूप से सृजित काशीपुर ज़िले के ओबीसी मोर्चा की ज़िला कार्यसमिति की बैठक में आगामी निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में युवती की मौत से सनसनी, मोबाइल मैसेज ने बढ़ाया शक….

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज़िला कार्यसमिति की बैठक का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ओबीसी समाज के लिए किए गए कार्यों से समाज को अवगत कराना है। जिसमे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ओबीसी आयोग का गठन करके संवैधानिक दर्जा ही नहीं देना बल्कि  ओबीसी समाज के 27 सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब और स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई….

 

वहीं ओबीसी समाज के बच्चों को शिक्षा में 27% आरक्षण देना। समाज के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए ऐसे कार्यों को समाज के सामने लाते हुए इएय राजनैतिक प्रस्ताव में लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार ओबीसी समाज के उत्थान के लिए लगे हुए हैं। ओबीसी समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निकाय चुनाव से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ओबीसी समाज के युवाओं से लेकर महिलाओं तक में जबरदस्त उत्साह है। ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में टिकट की दावेदारी पर वह बचते नजर आये।