उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम,वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(अब्दुल मलिक) जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम,वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गन्ना किसानों का जोश मुख्यमंत्री धामी बोले, “किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्रतिबद्धता”….

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: हल्द्वानी में अलर्ट मोड ON, 10 दिसंबर को बदले रहेंगे सभी रास्ते….

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।