उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

रामनगर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री….  

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर के छोई स्थित हनुमानधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और भंडारे में भी सहभागिता करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल को अंशुल सिंह और अल्मोड़ा को दीप्ति सिंह मिलीं नई डीएम

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो चुका है। वे सुबह करीब 11:40 बजे हेलिकॉप्टर से रामनगर स्थित डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद वे अग्रवाल सभा में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तराई के विभिन्न समाजों ने एकजुट होकर उठाई अधिकारों की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हनुमानधाम के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 12:30 बजे छोई स्थित हनुमानधाम पहुंचेंगे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को सफल व सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।