उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने अपने घर के सामने से पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन 11 मार्च 2026 को राजपुरा निवासी सुमित मार ने अपनी दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कवि बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह निवासी गोलू माजरा, डेराबसी थाना क्षेत्र, मोहाली (चंडीगढ़) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खुदी सड़कों से लोगों को राहत दिलाने के निर्देश, महापौर ने की समीक्षा बैठक….

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन (तीन वीवो और एक सैमसंग) के साथ 32 बोर की एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में उत्तराखंड नंबर-1, हरियाणा दूसरे स्थान पर….

14 से अधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी एक पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  होली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बोलेरो ने ली किसान की जान….