उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी सम्मल का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी….

ख़बर शेयर करें -

नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा लालकुआं मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 18वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने अपने नए बयान में कहा है कि शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन होने के बाद वह अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर सकते हैं मगर उन्होंने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को नहीं भेजी गई

 और दोषियों पर कार्यवाही प्रारंभ नहीं की जाती तो वह पुनः अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद की लालकुआं नगर पंचायत एकमात्र ऐसी पंचायत है जहां 15 लाख रुपए की भारी-भरकम लागत से सार्वजनिक शौचालय बनाया जा रहा है तो वही शहीद की याद में बनाए गए द्वार को लेकर साढ़े 3 लाख रुपए का भुगतान कर दिया जा रहा है जबकि वास्तविक कीमत इतनी नहीं है जितना सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-काशीपुर मार्ग की रोज होगी मॉनिटरिंग, मंडलायुक्त दीपक रावत ने संभाली कमान

 उन्होंने कहा कि मछली बाजार जिसे मात्र टीनशेड से बनाया गया है उसकी कीमत 23 लाख रुपए के आसपास है जबकि वास्तविक जांच की जाए तो घोटाले का पता लग जाएगा। उन्होंने ऐसे ही कई बिंदुओं पर शासन से उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब से उन्होंने इस प्रकरण को उठाया है उसके बाद से ही कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी करके क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जबकि क्षेत्र की जनता नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को जानकर हैरान है इसलिए उन्हें क्षेत्र की जनता का भी अपार समर्थन मिल रहा है।

 उन्होंने कहा 70 लाख रुपए से अधिक कीमत पर एलईडी लाइट और सोलर लाइट लगाना, स्काइलिफ्ट के मामले में ठेकेदार को 10 लाख रुपए का अग्रिम भुगता कर जनता को गुमराह करना, साथ ही 80 लाख रुपए के आसपास की कीमत से दवाइयों का छिड़काव करना जांच के घेरे में है और कई सवाल भी खड़े करता है। ऐसे में जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं हो जाती और इसमें शामिल सभी लोगो पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती तब तक वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने भी उपजिलाधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए तत्काल उच्च स्तरीय कमेटी गठन करने के निर्देश दिए हैं

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह दिखाएंगे हुनर, 250 स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र

 और कमेटी के गठन के बाद ही वह अपना अग्रिम निर्णय लेंगे। इधर मामला राजधानी देहरादून भी पहुंच चुका है पूरे मामले पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत एवं जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा भी कई उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए मामले पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। इधर सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नगर पंचायत लालकुआं में भ्रष्टाचार के मामले में जल्द ही बड़े स्तर पर जांच कमेटी गठित होने वाली है।