उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

ऊर्जा निगमों में हड़ताल पर रोक: यूपीसीएल-पिटकुल-यूजेवीएनएल में एस्मा लागू………

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तीनों ऊर्जा निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सरकार ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीनों ऊर्जा निगमों में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट सख्त: गर्भवती पर हमला करने वालों को सजा और जुर्माना........

प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत तीनों ऊर्जा निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस आदेश के बाद अगर कोई संगठन हड़ताल करेगा तो उसके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना के बाद अब तीनों निगमों के प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी इसका आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में यूजेवीएनएल की जमीनों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए डाकपत्थर में आंदोलन चल रहा है जबकि केंद्र के निजीकरण बिल के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..