उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील, विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आयुष विभाग की टीम ने ‘योग ब्रेक’ और ‘नमस्ते ऐप’ की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को नमस्ते ऐप डाउनलोड कराया गया तथा योग के महत्व, उसके लाभों और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को योगाभ्यास भी कराया गया। आयुष विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारियों को ‘रन फॉर योग’ एवं मुख्य योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  47 हजार मतदाताओं का होगा सत्यापन, निर्वाचन विभाग ने शुरू किया दूसरा चरण

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और फैटी लिवर जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  कथित छेड़छाड़ पर भड़का गांव, दो मनचलों की पिटाई के बाद मुंह किया काला

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. पीकेएस यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी दीपक सरकार, जिला नोडल अधिकारी योग राहुल पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अब नहीं चलना पड़ेगा मीलों पैदल, कालाआगर-धुरा सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी