उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

गेहूं खरीद सत्र 2024-25: तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने की समीक्षा बैठक….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में मूल्य सर्मथन योजनान्तर्गत गेंहू विपणन सत्र 2024-25 गेंहू खरीद हेतु तैयारियों की बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी ने गेंहू खरीद संस्थाओं को खरीद की सभी व्यवस्थाऐं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  धारी के ग्रामीणों को घर के नजदीक सरकारी सुविधा, मंत्री कैड़ा की पहल पर लगा शिविर

बैठक में सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि गेंहू विपणन सत्र 2024-25 मं गेंहु खरीद हेतु जनपद में 40 क्रय केन्द्र खोले जायेंगे। जिसमें आरएफसी द्वारा 9, एनसीसीएफ द्वारा 3 व यूसीएफ द्वारा 28 क्रय केन्द्र खोले जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव, देहरादून से नैनीताल तक नए सीईओ की तैनाती

अपर जिलाधिकारी जोशी ने गेंहु क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाऐं समय से पूर्ण कराने व पर्याप्त बारदाना रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि खरीद केन्द्रों के बाहर खोलने का समय फोन न0 सहित बैनर लगाने तथा पर्याप्त स्टॉफ तैनात करने के निर्देश दिये ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

बैठक में आरएफसी कुमाऊँ बीएल फिरमाल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एआर कॉपरेटिव सुमन कुमार, आरएम यूसीएफ त्रिलोचन पाठक, डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार, एनसीसीएफ के अतहर हुसैन उपस्थित थे।