सितारगंज – सितारगंज पुलिस को लूट की दो अलग-अलग घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, नगदी और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले गुरमीत सिंह […]
उत्तराखण्ड
मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू….
भीमताल – मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने और इससे जुड़े मामलों में न्यायिक कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में शनिवार से दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 15 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन […]
CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची पुलिस, सोने के जेवर व नगदी बरामद….
हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 13 लाख […]
गैस सिलिंडर के लिए हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में कराया गया वितरण….
हल्द्वानी – पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को हल्द्वानी की इंडेन गैस एजेंसी, शीशमहल स्थित गोदाम और शहर की अन्य एजेंसियों पर गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर की कमी के कारण कई स्थानों […]
कपड़े खरीदने गए युवक पर कैंची से हमला, पांच दिन ICU में भर्ती रहा घायल….
हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कपड़े खरीदने गए एक युवक पर दुकान में ही कैंची से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सीने में चार टांके आए और वह पांच दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर […]
देहरादून: पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किशोरी सुरक्षित, जांच जारी….
देहरादून – देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। एक किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मामले की […]
पहाड़ की बेटी ने जीती मौत की जंग: गुलदार के हमले के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान….
हल्द्वानी – उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगल और जंगली जानवरों का खतरा आज भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। घास, लकड़ी और पशुओं के चारे के लिए रोज़ जंगल जाने वाले लोगों को कई बार जानलेवा हालात का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना 1 मार्च 2026 को […]
नैनीताल पुलिस का अभियान जारी: घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार….
नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले […]
श्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भीमताल में विधिक जागरूकता शिविर……
भीमताल– विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायत भवन, पाण्डेयगांव (भीमताल) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का संचालन सिविल […]
होटल-रेस्टोरेंट में गैस संकट, संचालक कर रहे हैं वैकल्पिक तैयारी….
देहरादून – व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने संचालन संकट खड़ा हो गया है। लगातार सिलिंडर की कमी और उपलब्ध स्टॉक घटते जाने से अब कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान इंडक्शन चूल्हों पर निर्भर होने की तैयारी कर रहे हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि सिलिंडर […]










