उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

काशीपुर में सड़क हादसा, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – देहरादून से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक रोडवेज बस शनिवार सुबह काशीपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार देहरादून डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके07पीए-4512 शनिवार सुबह देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। सुबह करीब सात बजे बस काशीपुर स्थित मंडी समिति के निकट पहुंची ही थी कि एक बाइक सवार अचानक बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बकरी पालन से चमकी किस्मत, REAP योजना ने भावना देवी को दिया नया सहारा

हादसे के समय बस में कुल 26 यात्री सवार थे। टक्कर लगने से 13 यात्रियों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया और किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। उपचार के बाद यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम विवेक राय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा

सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और घायलों को मामूली चोटें आई थीं। स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की नई पहल, प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल संसाधनों और स्वास्थ्य सामग्री से किया गया सम्मानित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से बड़ा नुकसान टल गया।