हल्द्वानी – हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित उत्तरायणी कौतिक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेले के छठे दिन सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों, संगीत और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक बलवीर सिंह राणा ने “चूड़ी त्यार हाथ मा खनकनी” […]
ज़रा हटके
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, बागेश्वर रहा केंद्र, कई जिलों में महसूस हुआ असर….
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर जनपद रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर […]
नैनीताल: गुलदार ने 35 वर्षीय महिला को मार डाला, ग्रामीणों में हड़कंप
नैनीताल – नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में गुलदार द्वारा एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश दोनों पैदा कर दिए हैं। खुटियानाला निवासी 35 वर्षीय गंगा देवी को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। यह अल्प समय में तीसरी घातक घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीण भय और असुरक्षा महसूस […]
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं पर चर्चा….
हल्द्वानी – ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन, नैनीताल के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से भेंट कर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। शिष्टमंडल ने बताया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मानदेय […]
पढ़ाई, नैतिक शिक्षा और मंदिर दर्शन से बच्चों का बढ़ा आत्मविश्वास….
ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 10 दिवसीय निःशुल्क शैक्षणिक शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। शिविर में बच्चों […]
स्वामी विवेकानंद जयंती पर रूद्रपुर में आयोजित होगी ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’….
रूद्रपुर – स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी को रूद्रपुर में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय रूद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने की। इस […]
सितारगंज में मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल को मिली मजबूती, जन शिविर में उमड़ा जनसैलाब….
सितारगंज – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड सितारगंज के राजकीय इंटर कॉलेज औदली में बहुउद्देशीय जन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने की। शिविर में पूर्व सांसद/दर्जा मंत्री बलराज पासी एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि […]
अस्पतालों में जलभराव, बायो मेडिकल वेस्ट और बिजली खर्च पर सख्त एक्शन….
रूद्रपुर – जनस्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए चिकित्सालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं, दवाइयां और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक […]
हरिद्वार में सनसनी: पार्किंग शुल्क पर बहस, मैनेजर की कुचलकर हत्या….
हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में तैनात 55 वर्षीय पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार को दो युवकों ने कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप […]
उत्तराखंड बंद से पहले हाई अलर्ट, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई….
नैनीताल – 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड बंद के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस ने जनपद में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति, सुरक्षा और जनसुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, […]










