उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

NEET अभ्यर्थियों की जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ, सरकार ने किया मुफ्त यात्रा का इंतजाम

देहरादून – NEET (UG)-2026 परीक्षा के पुनः आयोजन की स्थिति में उत्तराखंड सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने सभी मंडलीय प्रबंधकों एवं डिपो अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं के विकास की आवाज बने कमलेश चंदौला, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा मांग पत्र

लालकुआं – लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदौला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों का […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, एसएसपी नैनीताल ने कहा- सबके सहयोग से मिली सफलता

नैनीताल – विश्वप्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के पावन धाम कैंची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेला-2026 का शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भव्य समापन हो गया। मेले के सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस की ओर से विशेष आभार संदेश जारी करते हुए सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय जनता, प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति, मीडिया कर्मियों, स्वयंसेवकों तथा पुलिस […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पेड़ों पर लगे हाईटेक रिकॉर्डर, पक्षियों की आवाज सुनकर प्रजाति बताएगा AI

हल्द्वानी – उत्तराखंड का वन विभाग अब वन्यजीव और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। प्रदेश में पहली बार हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में ‘अकूस्टिक रिकॉर्डर’ (ध्वनि रिकॉर्डिंग यंत्र) लगाए गए हैं। इन अत्याधुनिक उपकरणों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

वनाग्नि, भूस्खलन और बाढ़ पर चिंता, हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर जुटे विशेषज्ञ

नैनीताल  – डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती आपदाओं और उनके दीर्घकालिक समाधान विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता महानिदेशक एवं अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ बी.पी. पांडे ने की। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, आपदा विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पशुपालकों को राहत: भूसे के भंडारण और बाहरी बिक्री पर जिलाधिकारी का बड़ा आदेश

नैनीताल – पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भूसे की बढ़ती कीमतों और संभावित कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में भूसे के अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी और राज्य से बाहर परिवहन पर तत्काल प्रभाव से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

नीट की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने दी जान,कमरे से मिला सुसाइड नोट

देहरादून – राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

जसपाल राणा के बाद उनकी मां का निधन, खेल जगत और उत्तराखंड शोकाकुल

देहरादून – भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी एवं हाई-परफॉर्मेंस कोच रहे जसपाल राणा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे के निधन के गहरे सदमे से उबर नहीं पाने के बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में पर्यटकों की कार झील में गिरी, पुलिस की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल – नैनीताल में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब मुरादाबाद और बुलंदशहर से आए चार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर कालाढूंगी रोड स्थित सरिताताल झील में जा गिरी। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते कार सवार सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार यूपी-21-सीसी-1213 नंबर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

‘50 साल में ऐसा मेला नहीं देखा’— कैंची धाम प्रबंधन ने पुलिस-प्रशासन की सराहना की

नैनीताल/कैंची धाम – विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला-2026 इस वर्ष ऐतिहासिक और चमत्कारिक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बावजूद मेले का संचालन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल रहा। मेले के समापन पर श्री कैंची मंदिर समिति और मंदिर प्रबंधन ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा नैनीताल पुलिस […]