उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

सड़क पर मवेशी बना हादसे की वजह, कार खड्डे में पलटी – युवक ने तोड़ा दम

बाजपुर – बन्नाखेड़ा-बल्ली के निकट शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

खगोलप्रेमियों के लिए खास रात, चंद्रमा के करीब नजर आएंगे मिथुन राशि के दो चमकीले तारे

देहरादून – खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 30 अक्टूबर की रात बेहद खास रहने वाली है। आसमान में एक खूबसूरत खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जब आधा चमकता घटता हुआ चंद्रमा मिथुन तारामंडल के प्रसिद्ध जुड़वा तारों कैस्टर और पोलक्स के करीब नजर आएगा। चंद्रमा और दोनों तारों की स्थिति आसमान में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

छई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना, प्रशासन और SDRF अलर्ट

देहरादून/जोशीमठ – बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास क्रैश होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर में छह यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद पायलट से संपर्क नहीं हो पाने के चलते उसकी लोकेशन तलाशने के लिए ड्रोन […]

उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

अंधड़ ने छीनी जिंदगी! विशाल पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

कोटद्वार – कोटद्वार-भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पक्के मकान की ओर बढ़े 182 परिवारों के कदम, मेयर ने ऑनलाइन जारी कराई दूसरी किश्त

हल्द्वानी – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के 182 लाभार्थी परिवारों को बड़ी राहत मिली है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह धनराशि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव, देहरादून से नैनीताल तक नए सीईओ की तैनाती

देहरादून – विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शासन ने डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद सभी पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस […]

उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

जीजीआईसी कोटद्वार के नाम फुटबॉल का खिताब, अनीता आर्या ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कोटद्वार/पौड़ी – जिला फुटबॉल संघ पौड़ी की ओर से शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाड़ीघाट में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में जीजीआईसी कोटद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैप्पी होम स्कूल को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भाजपा […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

अघरिया गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैड़ा, जनसमस्याएं सुनकर विकास कार्यों का दिया भरोसा

धारी – कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी विकासखंड के ग्रामसभा अघरिया पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा सहित क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

हाथों में मेहंदी, दिलों में OPS की आस, पुरानी पेंशन के लिए महिलाओं ने बुलंद की आवाज

देहरादून – करवा चौथ के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) के आह्वान पर प्रदेशभर की महिलाओं ने अनूठे अंदाज में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को समर्थन दिया। ‘एक मेहंदी OPS के नाम’ अभियान के तहत महिलाओं ने अपने हाथों में OPS के नाम की मेहंदी रचाकर कर्मचारियों के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

3.81 करोड़ की दूध खरीद पर दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख का बोनस

लालकुआं/हल्द्वानी – धनतेरस और दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में तीन दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। तीनों समितियों में कुल […]