नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार (पीपीजे) में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे विद्याभारती विद्यालयों के मेधावियों को सम्मानित किया। हाईस्कूल के 161, इंटर के 49 और सीबीएसई बोर्ड के 5 मेधावियों को सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए […]
ज़रा हटके
अभिभावकों की लापरवाही और आर्थिक तंगी बनी किशोर अपराध की जड़….
नैनीताल – कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शोध में बड़ा खुलासा हुआ है कि अभिभावकों की लापरवाही और आर्थिक तंगी किशोरों को नशे की लत और अपराध की राह पर धकेल रही है। शोध में यह सामने आया है कि प्रतिबंधित दवाओं और अन्य नशे का सेवन करने वाले किशोर अधिक आक्रामक, हिंसक और आपराधिक प्रवृत्ति के […]
5687 हाइपरटेंशन और 5626 मधुमेह रोगियों की स्क्रीनिंग, 2017 की हुई टीबी जांच….
रुद्रपुर – ‘स्वस्थ नारी, सशक्त भारत’ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज जिलेभर में 170 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 8400 से अधिक लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविरों में हाइपरटेंशन के 5687, मधुमेह के 5626, सर्वाइकल कैंसर के 2, ब्रेस्ट कैंसर के 1958 और ओरल […]
भूत बंगला में रामलीला का भव्य आगाज़, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह….
रुद्रपुर – नवरात्रि पर्व के अवसर पर पूरे क्षेत्र में जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन हो रहा है। भूत बंगला में आयोजित रामलीला का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। श्रीराम हनुमान देवी जागरण मंडल पिछले 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर […]
शिकायतों में लापरवाही पर वेतन रोकने तक की कार्रवाई होगी : जिलाधिकारी….
रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल देखें और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निपटान करें। डीएम ने स्पष्ट किया […]
गांधी पार्क में चला वृहद स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चे बने निगम के ब्रांड एंबेसडर….
रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम रुद्रपुर द्वारा गांधी पार्क परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों […]
2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने छोड़ी नौकरी, वीआरएस अर्जी हुई स्वीकार….
देहरादून – उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कुछ महीने पहले निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था। रचिता जुयाल वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। अपने कार्यकाल […]
पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, भाजपा सरकार जिम्मेदार: अलका पाल….
काशीपुर – वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अलका पाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती घोटाले और पेपर लीक प्रकरणों ने देवभूमि के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में पूरी तरह नाकाम रही है। […]
गदरपुर नगर पालिका का स्वच्छता अभियान : 5000 से अधिक लोगों ने ली शपथ….
गदरपुर – शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 06, आवास विकास स्थित खुशीराम पार्क में हुई, जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, सभी […]
नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा कदम : समय पर भुगतान और बोनस से बढ़ा किसानों का उत्साह….
नैनीताल – ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने एक और पहल की है। संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में विकासखंड धारी के नई बाखली (कोकिलबना) में नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों दुग्ध उत्पादक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण […]










