उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्दुचौड़

“वन्यजीव संघर्ष बढ़ना गंभीर, जिम्मेदारी तय की जाएगी: मुख्यमंत्री धामी”

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गंभीर मुद्दा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के साथ भविष्य में रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। वे बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कॉर्बेट से कैंची धाम तक कार्यक्रम; जनप्रतिनिधियों संग संवाद और परंपरागत स्वागत से बढ़ी गरिमा

सीएम धामी ने कहा कि देश की जनता को अब यह विश्वास हो चुका है कि डबल इंजन की सरकार ही विकास को गति दे सकती है। उन्होंने कहा कि देश के जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां भी डबल इंजन सरकारों के गठन का रुझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर आपसी तालमेल से विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हैं, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर_“राजस्व वृद्धि अभियान को मिली रफ्तार, अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण”

पश्चिम बंगाल और असम चुनाव से जुड़े सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार आज देश में विकास और सुशासन का प्रतीक बन चुकी है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक है और सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगलों में आग का कहर, धधकते जंगल और बढ़ता प्रदूषण