उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

“सरस मेले में परिवार संग पहुंचे सीडीओ, 37,325 रुपये के उत्पाद खरीदकर बढ़ाया महिला समूहों का हौसला”

हल्द्वानी – महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सरस मेले में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने परिवार सहित पहुंचकर करीब 37,325 रुपये की खरीदारी की। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और समूहों द्वारा तैयार स्थानीय […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिला स्तरीय पेंशनर दिवस की तैयारियां शुरू, वरिष्ठ पेंशनरों को मिलेगा सम्मान

हल्द्वानी – सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान और अनुभव को सम्मान देने के उद्देश्य से आगामी 17 दिसंबर को हल्द्वानी में जिला स्तरीय पेंशनर दिवस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी की अध्यक्षता में कोषागार हल्द्वानी […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

गीजर ठीक करने आया शख्स निकला चोर, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज – गिरफ्तार

हल्द्वानी – घर में गीजर ठीक करने के बहाने पहुंचकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने के मामले का हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश, डीएम ने व्यवस्थाओं की खोली पोल

हल्द्वानी – सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसटीएच) में व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे की बदहाल स्थिति, साफ-सफाई में कमी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में खामियां सामने आने पर डीएम […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सरस मेले में लोक संस्कृति और बॉलीवुड गीतों का संगम, दर्शकों ने उठाया संगीत का आनंद

हल्द्वानी – राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की। विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि सरस मेला महिला स्वयं सहायता […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

भारत-नेपाल सीमा पर विकास की नई पहल, मुख्यमंत्री धामी ने दी 169 करोड़ की सौगात

बनबसा (चम्पावत) – भारत-नेपाल सीमा से सटे चम्पावत जनपद के बनबसा क्षेत्र स्थित गुडमी गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 169 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने सीमांत क्षेत्रों […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

होटल त्रिशूल के रसोईघर और स्टोर पर चला बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण

हल्द्वानी – मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासनिक निर्देशों पर पहुंची टीम ने होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

चार नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा, सुविधाओं और समस्याओं पर हुई चर्चा

खटीमा – उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की ओर से खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद नैनीताल, भीमताल, महुआखेड़ागंज और नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान संबंधित निकायों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता से मांगा समर्थन

हल्द्वानी – भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में जेल रोड चौराहा, हीरानगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बमोरी और महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, हल्द्वानी में 250 स्टॉलों के साथ सजेगा सरस मेला

हल्द्वानी – हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेला 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित […]